विदिशा जिला के सिरोंज में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक और मासूम की मौत का मामला सामने आया है।
6 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिस पर डॉ. अजीज उद्दीन द्वारा उपचार करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बच्चे को एक्सपायरी डेट की सिरप पिलाई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः बच्चे की मौत हो गई।
जांच के दौरान क्लिनिक पर बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयाँ, ड्रिप और अन्य मेडिकल सामग्री भी मिली हैं।
सिरोंज में डेल्ही नाम से यह झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक चला रहा था।
घटना के बाद सिरोंज BMO, अस्पताल की टीम, पुलिस व राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया है।
आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
Author: mpmedia24
Post Views: 37


