Home » देश-विदेश » ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, चालक गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सगौना गांव की घटना, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम सगोना के खेत में जुताई-बुवाई के दौरान हुई।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सगौना निवासी सुशील कुमार पिता कोदो लाल मेहरा के खेत में रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रैक्टर से जुताई का काम जारी था। ट्रैक्टर को चालक नारायण यादव चला रहा था। उसी दौरान खेत मालिक का 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु मेहरा ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। चालक की लापरवाही के कारण दिव्यांशु अचानक ट्रैक्टर के हिस्से में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना इतनी भीषण थी कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू किया। शव परीक्षण उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लाल रंग के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर और उसके चालक नारायण यादव को अभिरक्षा में लेकर मामले की विवेचना में जुटी है।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें