ग्वालियर में आज उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब आकाशवाणी चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का पुतला जलाए जाने की सूचना फैली। खबर फैलते ही भीम आर्मी और दलित संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और भड़काऊ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इसी दौरान रेसकोर्स रोड पर कुछ लोग पुतला लेकर पहुंचे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।
Author: mpmedia24
Post Views: 117


