Home » देश-विदेश » ढाई करोड़ से अधिक के डिजिटल अरेस्ट के मामले

ढाई करोड़ से अधिक के डिजिटल अरेस्ट के मामले

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में ढाई करोड़ से अधिक के डिजिटल अरेस्ट के मामले में एसआईटी ने उज्जैन से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बैंक अकाउंट होल्डर है जिसमें दस लाख रुपए ठगी के ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा एक कैश निकालने वाला है, जबकि दो बैंक कर्मचारी जिनमें बंधन बैंक का मैनेजर, एक महिला कैशियर सहित छह आरोपी हिरासत में लिए हैं. इसके अलावा दो अन्य टीम मध्यप्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। SIT की टीम सभी आरोपियों को लेकर आज ग्वालियर पहुंची है और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने की बात कहकर रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को डिजिटल अरेस्ट कर 2.53 करोड रुपए ठगे गए थे। इस मामले में 26 दिन में तीन बैंक खातों में यह ठगी की पूरी रकम गई थी। जिन तीन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए थे उनसे करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा बैंक खातों में रुपए तत्काल ट्रांसफर किए गए थे। इनमें से एक प्रदेश के ही उज्जैन स्थित बंधन बैंक का खाता था। जिसमें दस लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे और यह दस लाख रुपए तत्काल निकाल लिए गए थे। इस बात का खुलासा होने के बाद एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने एसआईटी का गठन कर टीम को उज्जैन भेजा गया था। यहां पुलिस की टीम ने जिसअकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए थे उसे पकड़ा। इसके बाद जिसने 10 लाख रुपए निकाले थे उसे CCTV फुटेज से पहचान कर हिरासत में लिया। दो बैंक कर्मचारी सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को लेकर पुलिस की टीम ग्वालियर पहुंची है। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ की जाएगी

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें