Home » देश-विदेश » दामाद ने पत्नी और सास को लाठी डंडे से मारा-पीट वीडियो वायरल

दामाद ने पत्नी और सास को लाठी डंडे से मारा-पीट वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर मध्यप्रदेश

सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार

छतरपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम बूढ़ा में एक मार-पीट का वीडियो वायरल हुआ है मार-पीट में घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम मिथिला रजक उम्र 55 वर्ष निवासी लिधौरा जिला टीकमगढ़ बताया गया है घायल महिला ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रोहिणी का विवाह चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से छतरपुर के ग्राम बूढ़ा में महेश रजक से किया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे तीन दिन पूर्व मेरी पुत्री को ससुराल वालों ने घर से भगा दिया था और बच्चों को घर पर रख लिया था जब में और मेरे पति अपने दामाद को समझाने बेटी की ससुराल गई तो मेरे दामाद महेश रजक ने गाली-गलौच करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल पूरे मामले महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया हैं पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें