Home » देश-विदेश » नए वर्ष पर उज्जैन पुलिस अलर्ट, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

नए वर्ष पर उज्जैन पुलिस अलर्ट, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

नए वर्ष के मौके पर उज्जैन पुलिस ने शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन पुलिस ने नए वर्ष में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि उन्हें मंदिर दर्शन के लिए अधिक दूर पैदल न चलना पड़े। शहर के प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा स्वयं कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें