शहर की सड़कें और अधूरे कार्य पूरे करने पर दिया जोर
विदिशा नगर पालिका की बैठक बस स्टैंड स्थित सभागार में आयोजित की गई। खास बात यह रही कि महज 10 मिनट के भीतर 50 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में सभी विभागों के सभापतियों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दिवा कीर्ती, अध्यक्ष प्रीति शर्मा और सीएमओ दुर्गेश ठाकुर मौजूद रहे।
सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि सभी प्रस्ताव सदस्यों की सहमति से पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को लेकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी तेजी से पूरा करने की मंजूरी इस बैठक में दी गई है।
Author: mpmedia24
Post Views: 52


