कटनी से बड़ी खबर…
बहोरीबंद से कटनी आ रही शुभ लक्ष्मी पांडे ट्रेवल्स की एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से चल रही यह बस बड़खेरा कनकी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया।
घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। कुछ यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में बस चला रहा था और बार-बार धीमा चलाने की अपील के बावजूद बस की रफ्तार कम नहीं की गई।
फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Author: mpmedia24
Post Views: 78
