Home » देश-विदेश » नाराज नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर बैठे किया धरना प्रदर्शन

नाराज नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर बैठे किया धरना प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी मध्यप्रदेश 

पांच माह से मानदेय ना मिलने से नाराज नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल पर बैठे किया धरना प्रदर्शन

तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद काम पर लौटे परिषद के कर्मचारी

 शिवपुरी जिले की खनियांधाना नगर परिषद के स्थाई और अन्य कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और टेंट लगाकर हड़ताल पर बैठ गए। जिससे नगर की जल व्यवस्था ठप हो गई इसके बाद खनियांधाना तहसीलदार और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर नगर परिषद कर्मचारियों को काफी देर समझाया और होली के पहले वेतन डलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर बापस काम पर लौट गए आपको बता दें इन दिनों खनियांधाना नगर परिषद आर्थिक तंगी से जूझ रही है परिषद कार्यालय के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं हैं यहां के नियमित सहित अन्य कर्मियों को लगभग चार-पांच महीने से वेतन नहीं मिला है जबकि शिवरात्रि और होली का त्योहार नजदीक आ रहा है ऐसे में कर्मचारी अपने घर का खर्च कैसे चलाएं कुछ महीने पहले वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जिसके बाद उनके कुछ माह की वेतन का भुगतान किया गया था, लेकिन अब फिर से वही स्थिति बन गई

 

 

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें