उज्जैन मध्य प्रदेश :आगामी नववर्ष में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल लोक परिसर के आंतरिक एवं बाहरी क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।
आगामी नव वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों, विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित रूप में उपलब्ध रहें
Author: mpmedia24
Post Views: 37


