Home » देश-विदेश » निर्वाचन प्रारम्भ

निर्वाचन प्रारम्भ

Facebook
X
WhatsApp

बुरहानपुर में श्री सकल पंच गुजराती मोड वनिक समाज ट्रस्ट के निर्वाचन प्रारंभ हुआ, जिसमें 6 बूथ बनाए गए, जिसमें तीन पिंक बूथ बनाए गए, जिस पर महिलाएं मतदान करेगी अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला आज मतदाता कर रहे हैं शाम 4:00 बजे तक यह मतदान चलेगा और मतगणना भी आज ही होगी तथा रात 8:00 बजे तक चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे।

 बुरहानपुर जिले के श्री सकल गुजराती मोड वनिक समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है सभी मतदाता अपने-अपने वोट डालने के लिए श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ समाज ट्रस्ट के मंगल परिसर में पहुंच चुके हैं जहां मतदान जारी है यहां 6 बूथ में से तीन पिक बूथ बनाए गए हैं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण तथा लोकतांत्रिक पद्धति से हो रहा है यही नहीं यहां नोटा को भी स्थान दिया गया है अब देखना होगा कि मतदाता किस प्रत्याशी की भाग्य का फैसला करेंगे और कौन होगा समाज का अध्यक्ष यही नहीं मुंबई हैदराबाद इंदौर जैसे शहरों से भी वोट करने पहुंच रहे हैं मतदाता निर्वाचन के मुख्य संचालक हेमेंद्र गोविंदजीवाला ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णता निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है, इस निर्वाचन में निर्वाचन समिति ने कुल 46 मतदान कर्मियों को इस निर्वाचन में लगाया है सभी निर्वाचन समिति के मतदान कर्मी श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज के ही है यहां निर्वाचन में 6 कैमरा से निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार का कोई विवाद समाज में उत्पन्न ना हो

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें