Home » देश-विदेश » नेशनल लोक अदालत का आयोजन

नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने इसका शुभारंभ किया। जिले में 28 खंड पीठों का गठन किया गया है। इनमें 11 हजार केसों को रिफर किया गया है। बिजली कंपनी की ओर से 4,292 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं। बिजली बिल बकाया और चोरी जैसे मामलों में समझौता कर बकाया राशि जमा करने पर उपभोक्ताओं को ब्याज में 100�छूट मिलेगी। कंपनी के अनुसार, प्री-लिटिगेशन व लिटिगेशन के प्रकरणों में 16�प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज में पूरी छूट दी जाएगी।
न्यायाधीश हुसैन ने बताया कि हर साल चार नेशनल लोक अदालत का आयोजन होता है। यह इस साल की पहली लोक अदालत है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायालय में कार्यरत महिला कर्मियों का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सेना, न्यायपालिका, प्रशासन और जनप्रतिनिधि के रूप में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें