छतरपुर मध्यप्रदेश गोयल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक के डॉ मोहित गोयल के गलत इलाज से महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉ पर लगाएं गंभीर आरोप छत्रसाल चौराहे की घटना
छतरपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के कारनामे आए दिन मीडिया की सुर्खियो में रहते हैं वहीं आज जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय के सामने संचालित गोयल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक के संचालक डॉ मोहित गोयल के गलत इलाज से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जी हां यह बात हम नहीं कह रहे यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाएं है छत्रसाल चौराहे पर जिला चिकित्सालय के सामने संचालित गोयल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक के डॉ मोहित गोयल द्वारा 65 वर्षीय अंबेडकर नगर निवासी देविका बाई का इलाज किया जा रहा था लेकिन इंजेक्शन और बाटल लगाने से महिला की हालत बिगड़गई तो आनन-फानन में डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया लेकिन उसके जिला चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व ही उक्त बुजुर्ग महिला ने दम तोड दिया परिजनों ने हंगामा करते हुए छत्रसाल चौराहे पर प्रदर्शन किया मौका पाकर क्लीनिक संचालक डॉ मोहित गोयल भाग खड़ा हुआ पूरे मामले में परिजनों ने डाक्टर पर कार्यवाही की मांग की है वहीं दूसरी ओर पूरे मामले में सीएमएचओ डॉ आर पी गुप्ता का कहना है कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर कार्यवाही की जाएगी अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और जिले के मुखिया कलेक्टर पार्थ जायसवाल क्या एक्शन लेते हैं यह बड़ा सवाल है


