Home » देश-विदेश » पवई के महाराजा छत्रसाल मैदान में सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे खजुराहो सांसद

पवई के महाराजा छत्रसाल मैदान में सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे खजुराहो सांसद

Facebook
X
WhatsApp

पवई मध्य प्रदेश  : सांसद खेल महोत्सव भारत में सांसदों द्वारा अपने- अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता है,जो युवाओं में खेल को बढ़ावा देने और फिट इंडिया मूवमेंट को समर्थन देने के लिए है, जो ग्रामीण से लेकर लोकसभा स्तर तक होती है,जिसमें फुटबॉल कबड्डी,बैडमिंटन,एथलेटिक्स, खो-खो,बॉलीबॉल, टेबिल टेनिस और अन्य खेल शामिल हैं । इस सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना,साथ ही फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण,ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाती है। इसी के तहत रविवार को पवई के महाराजा छत्रसाल खेल मैदान में 14 और 15 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव के तहत खेलों का आयोजन किया गया,जिसमें विधानसभा से कल्दा,रैपुरा शाहनगर,सिमरिया अन्य स्थानों की टीमों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी खेल मैदान पहुंचे जहां दीप प्रज्वलन के साथ खेल महोत्सव का शुभारंभ किया ,इसके बाद उनके द्वारा खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए खेलो के प्रदर्शन को देखा गया और साथ ही खिलाड़ियों को आगे भी खेलते रहने और अपने देश प्रदेश सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम, राम बिहारी चौरसिया, जयप्रकाश द्विवेदी,सुशील त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष मीना पुष्पराज राजे,जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा,मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब मधु सोनी सहित समय सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खेल शिक्षक एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद रहे। 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें