विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, पवई में छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप
पवई विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे और कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में गठित टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध बिजली उपयोग करने वालों पर शिकंजा कसा है।
मंगलवार को विद्युत वितरण केंद्र पवई की टीम ने मुराछ हार, गुलाब सिंह सिमरिया हार और नरगी हार क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 22 से अधिक अवैध कृषि पंपों में उपयोग की जा रही पीवीसी वायर जब्त की गई। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी सहित वितरण केंद्र के कई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी बिजली चोरी रोकने के लिए इसी तरह की सघन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विद्युत विभाग ने कृषि उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन लेकर ही कृषि मोटरों का उपयोग करें, अन्यथा विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


