Home » देश-विदेश » पांडरी बाबा सगरा धाम की 30 किलोमीटर पैदल यात्रा

पांडरी बाबा सगरा धाम की 30 किलोमीटर पैदल यात्रा

Facebook
X
WhatsApp

भिंड से पांडरी बाबा सगरा धाम की 30 किलोमीटर पैदल यात्रा । सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह हो रहा है स्वागत

भिंड जिला मुख्यालय लहार रोड आईटीआई हनुमान मंदिर से सुबह पांडरी बाबा सगरा धाम के लिए यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में शामिल भक्तों में देवदत्त सिंह, दिलीप सिंह पांडरी, सतीश राजावत ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा प्रति वर्ष भिंड आईटीआई हनुमान मंदिर से पांडरी बाबा सगरा धाम तक निकली जाती है जो करीब 5 वर्षों से निरंतर जारी है। यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल होते हैं जिनका जगह-जगह पंडाल लगाकर जलपान कराकर लोगों के द्वारा स्वागत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पांडरी बाबा सगरा धाम की धार्मिक यात्रा में जो भी भक्त शामिल होते हैं बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। बाबा की पदयात्रा में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग सभी शामिल होते हैं, बाबा की पदयात्रा में कड़ी धूप होने के बाबजूद डीजे, बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु बड़ी आसानी से 30 किलोमीटर की यात्रा तय कर पांडरी बाबा सगरा धाम पहुंचे हैं और पांडरी बाबा के दर्शन किए 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें