विदिशा के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
लोकेंद्र पर 1075 विद्यार्थी इस परीक्षा में हुए शामिल
विदिशा : रविवार को दो सत्रों मे पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया है। विदिशा के गर्ल्स स्कूल और कॉलेज मे केंद्र बनाए गए हैं। जिनमे गर्ल्स कालेज मे 500 और गर्ल्स स्कूल मे 575 अभ्यर्थी दर्ज थे। पहला सत्र रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों कि जांच कर उन्हें अंदर आने की अनुमति दी गई। वही प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह तैनात किया गया था। अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति की जानकारी दोनो सत्रों की परीक्षा खत्म होने के बाद सामने आ सकेगी, फिलहाल पहले सत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है
Author: mpmedia24
Post Views: 102


