Home » देश-विदेश » पुलिस की तत्परता से गुम हुआ मोबाइल दो घन्टे में किया बरामद,रात्रि 3 बजे पुलिस अधीक्षक को दी थी सूचना

पुलिस की तत्परता से गुम हुआ मोबाइल दो घन्टे में किया बरामद,रात्रि 3 बजे पुलिस अधीक्षक को दी थी सूचना

Facebook
X
WhatsApp

नरसिंहपुर मध्य प्रदेश : गुजरात,सूरत निवासी ब्रजमोहन शुक्ला अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बरमान जा रहे थे देर रात ट्रेन से उतारकर नरसिंहपुर स्टेशन पर अपना मोबाइल चार्ज करने लगा दिया और अपनी पत्नी को बोलकर वहां से बाहर निकल गए वही एक युवक ने मोबाइल चार्ज पर लगा देखा और मोबाइल निकालकर रफूचक्कर हो गया वही परेशान वृद्ध ने अपनी बेटी को सूचना दी बेटी ने रात्रि 3 बजे नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक को फोन कर मोबाइल चोरी की बात बताई पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने तत्परता दिखाते हुए एसडीओपी को निर्देशित किया वही स्टेशन गंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने टीम गठित की और तकनीकी माध्यम का सहारा लेकर छिंदवाड़ा ब्रिज के पास से चोर को महज 2 घन्टे में गिरफ्तार कर लिया वही उसके पास से मोबाइल जप्त कर उसे गिरफ्तार किया और बृजमोहन शुक्ला को मोबाइल सौपा गया।मोबाइल मिलने और ब्रजमोहन शुक्ला ने पुलिस का किया धन्यवाद 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें