Home » देश-विदेश » पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से रोका

पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से रोका

Facebook
X
WhatsApp

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस”

आज 10 सितंबर विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के रूप में समूचे विश्व मे मानसिक रूप व आर्थिक तनाव से ग्रसित लोगो के मन मिजाज को इन तनावों से बाहर निकलने के उपाय और मानव के मानसिक व्यथा को खुशहाल रखने सम्बन्धी विचारों का अदान प्रदान हेतु विचारों से अवगत कराया जाता है।

आज के समय मे आधुनिकता में सोशल मीडिया में मनोरंजन का माध्यम से तनाव से मुक्त होने के बहुत से तरीके उपलब्ध है।

आनन्दम संस्था द्वारा विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन कटनी में आयोजित किया गया जिसमे तनाव मुक्त रहने और जींवन में समस्याओं से डट कर सामना करने और जींवन में हार कभी न मानने के गुणों को बताया गया इसमें सोशल मीडिया व मनोरंजन का सहारा भी लिया गया।

कटनी पुलिस द्वारा ढीमरखेड़ा में एक् युवक ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल किया जिसमें वो अपनी जिंदगी हार चुका और जींवन लीला समाप्त करने जा रहा-ऐसे पोस्ट को भोपाल से कटनी पुलिस को अलर्ट किया गया जो कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना अन्तर्गरत का रहा जिस पर ढीमरखेड़ा पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही देर में आत्महत्या करने वाले युवक के पास पहुँच उससे बात कर उसे मोटिवेट किया और अपने कब्जे में लेकर उसका कॅन्सलिंग किया।

 

इस तरह आज विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के दिन को पुलिस सच मे चरितार्थ करने का काम किया 

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस व युवक का सोशल मीडिया में किये पोस्ट 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें