श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन मध्यप्रदेश ने 2028 के विधानसभा चुनावों को लेकर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि प्रदेश में लगभग 32 लाख मतदाता विश्वकर्मा समाज से जुड़े हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद समाज को अब तक उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के 99 प्रतिशत लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं, फिर भी अब तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा चुनावों में समाज को टिकट दिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में विधानसभा और लोकसभा जैसे बड़े चुनावों में टिकट नहीं दिया गया तो आने वाले 2028 के चुनाव में समाज सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार रहेगा।
Author: mpmedia24
Post Views: 77


