कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र में 26–27 अगस्त की दरमियानी रात हुई आगजनी की वारदात का अहम सुराग पुलिस के हाथ लगा है। यह सुराग नेपाल बॉर्डर के एक होटल के सीसीटीवी फुटेज से मिला है। वीडियो में चार संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें आर्म्स डीलर नाज़िम ख़ान के घर पर आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बताया जपुलिस ने जिन चार आरोपियों को चिन्हित किया है, उनके नाम हैं— शुभम त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, ऋतिक चौहान और ऋषिकेश भगत उर्फ दद्दा। इन पर नाज़िम ख़ान और उनके परिवार को ज़िंदा जलाने की साजिश रचने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहे इन संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और आसपास के इलाकों में जाल बिछा दिया है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि होटल फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड भी हो सकता है, जिसकी तस्वीर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ होगी।


