Home » देश-विदेश » फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने किए महाकाल दर्शन, कोटेश्वर महादेव का किया विधिवत पूजन

फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने किए महाकाल दर्शन, कोटेश्वर महादेव का किया विधिवत पूजन

Facebook
X
WhatsApp

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति की ओर से जनसंपर्क शाखा प्रभारी नवीन शर्मा ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

दर्शन उपरांत अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने श्री कोटि तीर्थ कुंड पर स्थित प्राचीन श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। महाकाल दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें