Home » देश-विदेश » बड़वारा पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत

बड़वारा पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

कटनी में एक पूर्व विधायक और उनकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वो बीच सड़क गुंडई करते दिख रहे हैं। मार्केट के दुकानदार को मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। ये बिगड़े बोले बड़वारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र उर्फ बसंत सिंह का है, जो अपनी पत्नी रंजिता सिंह और आधा दर्जन गुर्गों के साथ विलायतकलां इलाके के मार्केट में बनी एक दुकान को हटाने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुकान में मौजूद महिला और उनके पति से जमकर गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

 कटनी जिले के एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पूरा मामला विलायतकलां की एक जमीन से जुड़ा हुआ है। इसी जमीनी विवाद की सुनवाई करते हुए तहसीलदार ने बसंत सिंह और अनुरोध तिवारी को न्यायालय जाने के आदेश दिए थे, लेकिन राजनीतिक रसूख के दम पर पूर्व विधायक बसन्त सिंह खुद ही दुकान हटवाने अपने गुर्गों के साथ पहुंच गए। इसी दौरान दुकान में मौजूद महिला शैल तिवारी से अभद्रता करने लगे और उसके पति अनुरोध तिवारी को मारने की धमकी देने लगे। इसका वीडियो अनुरोध तिवारी ने बनाकर वायरल किया गया है। इस पूरे मामले में पीड़ितों ने एसपी से मिलकर पूरी बात बताई है। इस पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि सोशल मडिया में वायरल वीडियो के आधार जांच कराई जा रही है। और इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें