Home » देश-विदेश » बरही नगर में आबादी इलाके में घुसा तेंदुआ

बरही नगर में आबादी इलाके में घुसा तेंदुआ

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : बरही नगर में आबादी इलाके में घुसा तेंदुआ,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम,ग्रामीणों के मदद से जंगल की ओर खदेड़ा गया 

कटनी जिले के बरही नगर में आबादी इलाके में घुसा तेंदुआ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों के मदद से जंगल की ओर खदेड़ा गया। 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरही नगर के डोली रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने तीरथ पटेल तिमुआ सरपंच के घर के पीछे तेंदुआ ने एक गाये के बछडे का शिकार कर लिया घटना की सूचना मिलने पर रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर पंकज दिवेदी,वन रक्षक चंचल पांडे वनरक्षक विपिन शर्मा मौके पर पहुंचकर तेंदुआ को भगाने के लिए पटाखे फोड़े गये जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग खड़े हो गया वहीं वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतने लोगों को जागरूक किया है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें