कुरवाई पुलिस में फर्जी बीमा करने के मामले में वहां एजेंसी के कर्मचारियों और संचालक पर की कार्यवाही
6 साल में 899 वाहन बेचे, 136 बीमा निकले फर्जी
आज विदिशा एसपी रोहित काशवानी बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि कुरवाई में गुरु कृपा मोटर द्वारा अपने दो पहिया नए वाहन बेचने के दौरान जो पहले बीमा किया गया उसमें फर्जी वाडा सामने आया है। बताया गया की 6 साल के दौरान 899 वाहन इस एजेंसी के माध्यम से बेचे गए थे। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत के बाद जब उन्हें बीमा क्लेम नहीं मिला तब कोर्ट के निर्देश पर बजाज एलियांज बीमा कंपनी ने इसकी शिकायत विदिशा पुलिस में की। पुलिस ने जांच के दौरान ऐसे वाहनों की पहचान की जिनके बीमा तो हुए थे लेकिन कंपनी से ऐसे वास्तविक बीमा नहीं किया गया गुरु कृपा मोटर्स के संचालक संतोष जैन और उनके एजेंट अमित चौबे द्वारा इन लोगों के फर्जी बीमा कागज सौंप दिए । संतोष जैन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था वहीं बीती रात विदिशा से अमित चौबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया अन्य बीमा की जांच की बात भी एसपी ने कही है


