बुरहानपुर जिले के नवलसिंह सहकारिता शक्कर कारखाने में अनियमितताओं के आरोपों के बीच उज्ज्वल पाटिल ने मोर्चा खोल दिया है, डेलिकेट चुनाव जीतने के बाद उज्ज्वल पाटिल ने प्रेसवार्ता कर कारखाने में भारी अनियमितताओं के आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि कारखाने के फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है और ठाकुर परिवार इसे अपने नियंत्रण में रखना चाहता है।
उज्ज्वल पाटिल ने जोर देकर कहा कि यह कारखाना किसानों का है और इस पर उन्हीं का हक होना चाहिए। उन्होंने किसान नेता शिवकुमार सिंह के प्रति श्रद्घा जताते हुए आश्वासन दिया कि शक्कर कारखाना नियमित रूप से चलता रहे, ताकि किसानों को नुकसान न हो,पाटिल का आरोप है कि ठाकुर परिवार की गलत नीतियों के कारण कारखाना घाटे में जा रहा है। यह मामला नवलसिंह सहकारिता शक्कर कारखाने के निर्वाचन में धांधली के आरोपों से जुड़ा हुआ है
डेली केट रमेश महाजन का कहना है हम 40वर्षों से शक्कर कारखाना में शेयर होल्डर हैं।
वही जब इस संबंध में शक्कर कारखाना के शेयर होल्डर हर्षित सिंह ठाकुर से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह सारे निराधार है, यह किसानों के हित मे कार्य करने की नीति पर ठाकुर परिवार ने मिल को संभालकर रखा हुआ था जब तक।ठाकुर परिवार के पास मिल रही तब तक मिल प्रॉफिट में चली किन्तु जब सब प्रशासक बैठा है यह लॉस में चल रही है, केवल भाजपा इसे हतियाने के लिए कार्य कर रही है



