Home » देश-विदेश » बुरहानपुर जिले में भी आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर जिले में भी आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अम्बेडकरजी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के विरोध में पूरे देशभर में आंदोलन किया जा रहा है, इसी के चलते आज बुरहानपुर में भी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक के आव्हान पर बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष मुह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना देकर किया विरोध प्रर्दशन इसके पश्चात अम्बेडकरजी की प्रतिमा से मौन रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुचे जंहा एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप विरोध किया और ग्रह मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई, वही दूसरी और कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन गवाई तथा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप जाधव ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सूचना नही दी गई, जंहा एक ओर भाजपा अपमान कर रही है वही दूसरी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी बाबा साहब के अनुयायियों के अपमान किया जा रहा है, कार्यक्रम की सूचना नही दी जा रही है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें