कटनी : दोहरे हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार,बेटा ही निकला अपनी सौतेली मां और पिता का हत्यारा
कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम निगैहरा में हुए दोहरा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया, पति-पत्नी का दोहरे कत्ल का कातिल उनका बेटा ही निकला, जिसे पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया ने बताया कि मृतक लल्लू कुशवाह अपनी दूसरी पत्नी
मृतक प्रभा बाई कुशवाह के साथ मिलकर खेत की चौकीदारी का काम करते थे,
कुछ दिन पूर्व मृतक के पुत्र अभिषेक का एक्सीडेंट हो गया था था जिस पर उसके पिता ने अपने बेटे के इलाज पर करीब डेढ़ लाख रु खर्च किया था जिसका ताना पिता अपने बेटे को रात दिन दिया करता था जिस को लेकर अभिषेक का विवाद अपने पिता ओर सौतेली मां से होता था..एक दिन ये विवाद काफी बढ़ गया ओर रात के समय कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से अपने पिता ओर सौतेली मां की हत्या कर दी..पूरी घटना क्रम को मृतक की नाबालिग बेटी ने देखा और पुलिस को घटना बता दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
वही हम आपको बता दे कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम घटना के 36 घण्टे बाद आज करवाया गया,पुलिस की फॉरेंसिक टीम के देरी की वजह से शवो में सड़ान्ध आने बदबू मारने लगी जो पुलिस बेहद लापरवाही वाला रवैया है


