बुरहानपुर की बेटी पूजा भंडारी ने UGC NET (JRF) परीक्षा में 99.98 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे देश में तीसरी रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा बुरहानपुर जिला गर्व महसूस कर रहा है।
पूजा भंडारी ने अपनी मेहनत और लगन से टॉप 3 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही पूजा मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं, पूजा के पिता शैलेंद्र भंडारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे कभी बेटों की कमी महसूस नहीं हुई, बेटी ने हमारा मान बढ़ाया है।”पूजा ने सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी आगे हैं। वह पिछले दो वर्षों से “हैप्पी टेल्स” नामक एक समूह चला रही हैं, जो पशुओं की देखभाल और मदद के लिए कार्य करता है।
पूजा का मानना है कि हर महिला को आत्मविश्वासी होना चाहिए और जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।
पूजा भंडारी की इस शानदार सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा बुरहानपुर गर्व महसूस कर रहा है। उनकी उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है और वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।


