Home » देश-विदेश » भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिरोंज में बढ़ा विवाद

भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिरोंज में बढ़ा विवाद

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के सिरोंज में सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी से सनातन समाज और सकल रघुवंशी समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर समाजजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी से जुड़े एक युवक ने भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इस घटना के बाद सकल रघुवंशी समाज के लोगों ने एकजुट होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की धाराओं में सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ASP ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और धार्मिक भावना आहत करने के आरोपों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें