Home » देश-विदेश » भारत माता को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता का जुलूस

भारत माता को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता का जुलूस

Facebook
X
WhatsApp

सिरोंज ( जिला विदिशा) हिन्दू संगठन जमानत न देने और रासुका लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे

भारत माता’ को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता असद जिलानी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान हिंदू संगठनों ने आरोपी को जमानत न देने और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

असद जिलानी ने 3 अक्टूबर को फेसबुक पर ‘भारत माता’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने असद जिलानी को शुक्रवार शाम हिरासत में लिया था।आज, 4 अक्टूबर को पुलिस असद जिलानी को सिरोंज थाने से अदालत तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। इस दौरान आरोपी रास्ते भर कान पकड़कर चलता रहा।VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विदिशा कलेक्टर के नाम सिरोंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि असद जिलानी को जमानत न दी जाए और उस पर रासुका लगाई जाए।

संगठनों का कहना है कि आरोपी पर पहले से 10 मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है, जिसकी मानसिकता देश विरोधी है। अपनी मांगों को लेकर हिंदू संगठनों ने तहसील कार्यालय की सीढ़ियों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जो लगभग एक घंटे से जारी है।JMFC सिरोंज ने आज असद जिलानी को जमानत नहीं दी, उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ रासुका और राष्ट्र द्रोह की धाराओं में भी कार्रवाई होगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।हिन्दू संगठन जिले भर में असद के खिलाफ प्रदर्शन कर रासुका लगाने, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने और उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें