छतरपुर: भारतीय ग्राहक पंचायत ने दिया अल्टीमेटम यात्री बसों में किराया सूची लगाने की मांग
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत के बैनर तले आज छतरपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें यात्री बसों में मनमाने किराए को लेकर नाराजगी जताते हुए आरटीओ मधु सिंह को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से सभी यात्री बसों में निर्धारित किराए की सूची लगाने की मांग की गई हम आपको बता दें कि विगत कई महीनों से बस संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूली करने की शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और सात दिनों का अल्टिमेटम देते हुए कार्यवाही करने की मांग की है पूरे मामले में छतरपुर आरटीओ मधु सिंह का कहना है कि सभी बस आपरेटर्स की बैठक बुलाई गई है और सभी को शासन की गाइडलाइंस के अनुसार किराया सूची लगाने का नोटिस जारी किया जाएगा निर्धारित राशि से अधिक वसूली करने वाले बस आपरेटर्स पर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी हम आपको बता दें कि छतरपुर शहर में यात्री वाहनों में सवारियों के साथ साथ बसों में ओवरलोडिंग भाड़ा लोड करने की शिकायते भी लगातार आ रही है इसके साथ साथ यात्री बसों में टिकट के नाम पर सिर्फ कोरा कागज थमाया जा रहा है जिसमें न तो बस ट्रैवल्स का नाम नंबर कुछ भी अंकित नहीं होता ऐसी स्थिति में कभी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो कौन जिम्मेवार होगा यह बडा सवाल है फिलहाल छतरपुर आरटीओ ने आगामी दिनों में कंडम बसों सहित निर्धारित राशि से अधिक किराया वसूली करने वाले बस आपरेटर्स पर कार्यवाही करने की बात कही है आज के धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


