Home » देश-विदेश » मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, केंद्र और भाजपा पर साधा निशाना

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, केंद्र और भाजपा पर साधा निशाना

Facebook
X
WhatsApp

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में आज विदिशा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नीमताल चौराहे पर एकदिवसीय जिला स्तरीय धरना आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को आजीविका और रोजगार उपलब्ध कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि विदिशा के सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” करने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है।

मोहित रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल योजनाओं के नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक भगवान के नाम पर राजनीति की जाती रहेगी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह मनरेगा योजना के मूल नाम और स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करती रहेगी।

धरने के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मनरेगा का नाम यथावत रखने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि नाम बदला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें