Home » देश-विदेश » महाराज प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

महाराज प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Facebook
X
WhatsApp

बुरहानपुर गजानन महाराज प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेस नेत्री गौरी शर्मा ने चूल्हे पर बनाई ज्वार की रोटी।

 बुरहानपुर जिले के लालबाग स्थित गजानन महाराज मंदिर में गजानन महाराज का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों के लिए विशेष प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक चूल्हे पर ज्वार की रोटी, बेसन और ठेसा तैयार किया गया। कांग्रेस नेत्री गौरी शर्मा ने स्वयं चूल्हे पर ज्वार की रोटी बनाकर भक्तों को परोसी, जिससे वे आकर्षण का केंद्र बनीं और उनके इस सेवा कार्य की व्यापक सराहना हुई। गौरतलब है कि गजानन महाराज का मुख्य मंदिर महाराष्ट्र के शेगांव में स्थित है, जहां प्रतिवर्ष प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी देश के विभिन्न राज्यों में भक्तों ने उत्साहपूर्वक यह उत्सव मनाया

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें