पवई मध्य प्रदेश : नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन में पढ़ने की कब होगी आस पूरी
पवई महा विद्यालय में गुणवत्ताविहीन सामग्री का किया जा रहा प्रयोग
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शासकीय महाविद्यालय पवई को लगभग 617.82 लाख की लागत से नवीन भवन निर्माण की सौगात दी गई थी,जिसका भूमि पूजन 9 अगस्त 2023 को हुआ था। लगभग 2 वर्ष बीतने को है और निर्माण कार्य अधूरा है,साथ ही बिल्डिंग निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य कराए जाने के आरोप लग रहे हैं। शासकीय महाविद्यालय पवई के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कान्हु राजा ने आरोप लगाए हैं कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लोकल रेत सहित घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं घटिया निर्माण की वजह से जिससे भविष्य में बिल्डिंग गिर सकती है। इस निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है,जो छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पूरी पवई विधानसभा में केवल पवई शासकीय महाविद्यालय की इकलौता महाविद्यालय है स्नातक में बीएससी और जहां स्नाकोत्तर की कक्षाएं भी संचालित हैं, इसके अलावा वर्तमान में भवन की कमी होने की वजह से दो शिफ्टों में महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित की जा रही है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने क्या कहा सुनते है


