विदिशा स्थित अग्रवाल मारवाड़ी समाज धर्मशाला में अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गई और आवश्यक उपचार एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किया गया। चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया।
आयोजन में मारवाड़ी अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज के डीन, चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज तक पहुंचाने के लिए मेडिकल कॉलेज की पहल की सराहना की।
Author: mpmedia24
Post Views: 131
