मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह कार्यक्रम में 567 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सिवनी जिले की जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह का कार्यक्रम लखनादौन वन विद्यालय में 9 बजे से रखा गया था
आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 567 जोड़ों ने अपनी अपनी रिती रिवाज अनुसार विवाह बंधन में बंध गए
आज के इस आयोजन में लखनादौन एस डी एम, नायब तहसीलदार,आर आई, पटवारी जनपद सीईओ,एस डी ओ सब इंजीनियर एवं सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे
शासन प्रशासन की ओर से भोजन, पानी की उत्तम व्यवस्था बनाई गई थी भोजन भी स्वादिष्ट था सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वादिष्ट भोजन खाकर तारीफ की
व्यंजन जहां तैयार किया जा रहा था वहां पर सफाई न होने से सवाल पूछे गए फूड अधिकारी सोनू तिवारी ने भी माना कि जिस तरह से साफ सफाई होना चाहिए था वो नहीं हो पाया
जनपद पंचायत के द्वारा बताया गया कि पर जोड़े के हिसाब से 6000 हजार रुपए खर्च किए जाना है एवं प्रति जोड़े के साथ 05 व्यक्ति के अनुसार लगभग 08 हजार लोगों की व्यवस्था बनाई गई थी लेकिन यहां पर 12 से 15 हजार लोगों के पहुंचने से सारा गुणा भाग फेल हो गया
जबकि लोगों का मानना है कि प्रति जोड़े के साथ लगभग 15 से 20 व्यक्तियों के हिसाब से व्यवस्था बनाई जाना चाहिए
भोजन टेंडर की पारदर्शिता को लेकर भी तरह तरह की बातें उठ रही है
इस मामले पर कोई भी अधिकारी अभी कुछ नहीं कहना चाहते
इस मामले की जांच अधिकारी गंभीरता से लेकर पारदर्शिता के साथ जांच कराएंगे या फिर इसे अनदेखा कर लीपापोती करेंगे


