Home » देश-विदेश » मुख्यमंत्री के उज्जैन दौरे की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के उज्जैन दौरे की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Facebook
X
WhatsApp

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार रात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नानाखेड़ा स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय-सीमा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें