Home » देश-विदेश » मृत युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

मृत युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

Facebook
X
WhatsApp

भिंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया मछंड चौकी का घेराव। 

मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी के सौंपा ज्ञापन। 

मृत युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में भिंड जिले की मछंड पुलिस चौकी का घेराव किया

कुछ दिन पूर्व ग्राम लारौल निवासी 24 वर्षीय नवयुवक पवन राजावत की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई थी, पवन की मौत के लिए परिजनों ने मछंड चौकी प्रभारी एवं उनके प्राईवेट वसूली गुर्गों को जिम्मेदार बताया था ,इस घटना को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा मछंड चौकी प्रभारी रविन्द्र तोमर पर कई आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने एवं मृत युवक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आज 16 फरवरी को चौकी का घेराव कर सभा आयोजित की गई है। जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया 

घेराव एवं सभा में मुख्य रूप से विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह,गोहद विधायक केशव देसाई, युवा नेता अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राहुल भदौरिया, डॉक्टर राधेश्याम शर्मा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें