भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर डंपर और कार की भिड़ंत तीन की मौत दो घायल,
2 दिन पहले भी भिंड के पास हुए हादसे में आठ लोगों की हुई थी मौत।
मौत का हाईवे बना भिंड ग्वालियर हाइवे
ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे पर 2 दिन के अंदर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है, डंपर और कार की टक्कर तीन की मौत हो गई एवं दो लोग घायल हुए हैं, शादी समारोह में शामिल होने आए थे सभी मृतक, मृतकों में एक दूल्हे का भाई और रिश्तेदार हैं, मेहगांव थाना इलाके के नारायणपुर के पास यह सड़क हादसा हुआ है गंभीर घायलों को उचित उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया
यह हादसा आज सुबह हुआ मेहगांव श्रेत्र के ग्राम नारायणपुरा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से कार टकरा गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मेहगांव थाना पुलिस पांचो को अस्पताल लाई जहां तीन को मृत घोषित कर दिया दो की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे दो दिन पहले भिंड के जवाहर पुरा के पास हुए भीषण एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हुई थी, आज फिर एक बड़ा हादसा सामने आया है


