Home » देश-विदेश » रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म पर विरोध प्रदर्शन

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म पर विरोध प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, एनकाउंटर या फांसी देने की मांग

 विदिशा के हिंद प्रहरी संगठन के सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

माधवगंज से शहर के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकालकर विवेकानंद चौराहे पर आरोपी सलमान का फूंका पुतला

रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ सलमान नामक युवक ने दुष्कर्म कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। विदिशा में भी इस घटना का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। हिंद प्रहरी संगठन के सदस्यों द्वारा सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई थी। माधवगंज से सभी संगठनों के सदस्य बाइक रैली के जरिए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विवेकानंद चौराहे पर पहुंचे जहां आरोपी सलमान का पुतला दहन किया गया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ सिंह राजपूत ने बताया कि इस घटना से पूरा क्षेत्र पूरे प्रदेश और देश भर में नाराजगी देखी जा रही है। आरोपी को एनकाउंटर किया जाए कानून के दायरे में फांसी से नीचे कोई सजा न दी जाए सजा तय की जाना चाहिए

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें