पवई : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिव प्रताप सिंह बघेल जिला खेल युवा कल्याण विभाग अधिकारी एवं एसडीओपी पन्ना के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई एवं नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं स्थानीय महराजा छत्रसाल स्टेडियम में बसंत दहायत अध्यक्ष नगर परिषद,श्रीमती भावना सिंह दांगी एसडीओपी ,वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल,थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी नम्रता जैन,प्राचार्य आर के नगायच,बीआरसी राजेश पटेल की उपस्थिति में आयोजित कराई गई।कार्यक्रम का संचालक रवि शंकर सिंह द्वारा किया गया । शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये गये, साथ ही अतिथियों के द्वारा उन्हें खेलों के महत्व और उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर जन प्रतिनिधियों सहित पवई नगर के नवयुवक खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।


