सीहोर : रेत माफिया रसूखदार यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कॉन्सोटियम प्राइवेट लिमिटेड चंद्र शेखर चौरसिया कंपनी आयकर विभाग को लगा रही करोड़ों का चुना
अवैध रूप से चला रहे हैं रेत नाकेआए दिन होती रोड पर रेत फैली होने से दुर्घटनाएं
लाखों रुपए की हो रही GST चोरी, नगद में ले रहे हैं पैसे
प्रतिदिन हो रहा करोड़ों रुपए का कारोबार फिर भी रेत माफिया कर रहे हैं टैक्स चोरी
रेत माफिया आयकर विभाग को लगा रहे करोड़ों का चुना लगभग दो करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केस में लिया जा रहा है लगभग 900 डंपरों से
पूरा मामला सिंडिकेट यूफोरिया और पावर मेक कंपनी का है ये है कि ₹900 घन मीटर से एक डंपर में 30 घन मीटर प्रति रुपए रॉयल्टी काटी जा रही है एक गाड़ी की रॉयल्टी लगभग 27 हज़ार रुपए ली जा रही है उसके बाद में गाड़ी मालिक को लगभग ₹12 हज़ार की रेत अलग से खरीदना पड़ती है मतलब एक गाड़ी से लगभग 40 हज़ार रुपए लिए जा रहे हैं अगर देखा जाए तो इस तरह
सीहोर नर्मदा नदी से एक दिन में लगभग 900 से अधिक डंपरों में रेत भरी जा रही है इन सभी गाड़ियों से प्रति गाड़ी ₹40 हजार रुपए लिया जा रहा है जो कि दो करोड़ रुपए से अधिक की एक दिन में आय होती है।
आयकर जीएसटी रेत पर राज्य सरकार ने 14. प्रतिशत खनिज पर निर्धारित किया इससे साफ है कि दो करोड़ रुपए नगद के लेन देन का 28..लाख रुपए रोज रेत कंपनी चौरी कर करोड़ों रुपए का चुना लगा रही है।
इस तरह यह पैसा करोड़ों रुपए में केस में लिया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा करोड़ों रुपए का चुना आयकर विभाग को लग रहा है और लाखों रुपए की जीएसटी चोरी कर रहे हैं क्या मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इन रेत माफिया पर कार्यवाही करेगी या ऐसे ही चलता रहेगा टैक्स चोरी एवं अवैध उत्खनन का मामला साथ ही सीहोर जिले में रेत माफियाओं ने अलग-अलग स्थान पर अपने अवैध नाके बना रखे हैं और डंपरों से रेत कटिंग करने के बाद ट्रालियों से अवैध रूप से बेची जा रही है लेकिन खनिज विभाग इन अवैध नाकों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है रोड किनारे अवैध नाकों के कारण रेत से भरे खड़े डंपरों के कारण आए दिन जाम लगता है और सड़क पर रेत फैली होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है लेकिन सीहोर जिला प्रशासन रेत माफिया रसूखदार यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कॉन्सोटियम प्राइवेट लिमिटेड चंद्र शेखर चौरसिया कंपनी के फर्जी नाकों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।.वही सीहोर जिला प्रशासन ने नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन करने वाली यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कॉन्सोटियम प्राइवेट लिमिटेड चंद्र शेखर चौरसिया कंपनी के अवैध खनन के करोबार पर कार्यवाही करना शुरू किया तो रेत चोर कंपनी में हड़कम मच गया और फर्जी तारीखे से अपने अधिकृत कर्मचारियों को मजदूर एवं ट्रक डंपर संघ के अध्यक्ष बना कर सीहोर जिला प्रशासन पर दबाव बनने भेज दिया कंपनी के फर्जी मजदूरों एवं सीहोर ट्रक डंपर मालिक यूनियन के अध्यक्ष गौतम त्यागी ने सीहोर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर अपने लैटर पेड़ की फोटो कॉपी को फर्जी तारीखे से उपयोग करने वाले ठेकेदार के लोगो पर कार्यवाही करने बाबत आवेदन दिया
वही मीडिया को बताया कि सीहोर सेंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम त्यागी ने बताया की 17 फरवरी 2025 को रेत ठेकेदार के लोगों के द्वारा एक आवेदन सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया गया उसमें गलत तरीके से हमारा लेटर हेड का गलत इस्तेमाल किया गया ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि खनिज विभाग और प्रशासन जो कार्यवाही कर रहा है वह बिल्कुल नियम अनुसार कर रहा है कार्यवाही निरंतर होनी चाहिए रॉयल्टी के दाम भी काम होना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्यवाही से कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रशान पर दबाव बना हमारे संगठन के लेटर हेड का गलत दुरुपयोग किया जिस पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करना चाहिए


