ग्वालियर में कांग्रेस महिला शक्ति का विरोध प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर घमासान तेज हो गया है। भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा लाडली बहनों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज ग्वालियर में कांग्रेस महिला मोर्चा शक्ति सड़क पर उतर आई
ग्वालियर में आज कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाज़ी की।
महिला कांग्रेस का आरोप है कि विजय शाह लगातार महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बयान देते आ रहे हैं। पहले उन्होंने सुप्रिया क्रोशिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और अब लाडली बहनों जैसी महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ी महिलाओं को लेकर अभद्र बयान दिया है।
जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता उसे मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है विजय शाह को तुरंत पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए!


