Home » देश-विदेश » लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला

लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर के बिजावर मे लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ग्राम भारतपुरा में 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था पुलिस ने यशवंत सिंह धुर्वे निवासी छतरपुर, मिहिलाल अहिरवार निवासी गुलगंज और नन्नू अहिरवार निवासी मेदनीपुरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है दरअसल 26 जनवरी को प्रशासन के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस में व्यस्त रहने के चलते व्यापक स्तर पर थी धर्म परिवर्तन करवाने की योजना ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने पर रुपए पैसे मिलने,अस्पताल में दवाई फ्री होने जीवन स्तर अच्छा होने और सारी परेशानी दूर करने का दिया जा रहा था झांसा,बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने कारवाई की हैं आरोपियों के अलावा इस मामले में कई लोगों के सक्रिय होने की आशंका है,पूरे प्रदेश में इस तरह के अन्य मामलों में भी आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, एसपी अगम जैन ने बताया कि पूरे मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।।

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें