विदिशा के एक बड़ी खबर आ रही है
विदिशा के करैया खेड़ा रोड, गली नंबर 4 में एक युवक द्वारा फांसी लगाने की खबर सामने आई है।
घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।
घरवालों के लौटने पर युवक को फांसी के फंदे पर झूलते देखा गया।
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
फांसी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
टीआई : विमलेश राय: “हमें करैया खेड़ा रोड, गली नंबर 4 से एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन फांसी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हम सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
Author: mpmedia24
Post Views: 105


