Home » देश-विदेश » विदिशा : चलती ट्रेन में प्रसव, ट्रेन रोकी गई… माँ-बेटी अस्पताल में भर्ती

विदिशा : चलती ट्रेन में प्रसव, ट्रेन रोकी गई… माँ-बेटी अस्पताल में भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

गंजबासौदा से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे चलती ट्रेन में एक प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 20104 (आजमगढ़ से मुंबई LTT) बीना पार करते समय प्रसूता को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी सूचना तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से गंजबासौदा स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस को तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

ट्रेन के स्टेशन पहुँचते ही डॉक्टरों ने प्रसूता और नवजात को प्राथमिक जांच के बाद शासकीय अस्पताल गंजबासौदा पहुंचाया, जहां उपचार के बाद दोनों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल के अनुसार प्रसूता रजिया खातून, निवासी बस्ती (उत्तर प्रदेश) है, जो मुंबई जा रही थीं। रजिया का हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम पाया गया और नवजात बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम है, जिसकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सुरक्षित रेफर किया गया।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें