विदिशा। तहसील परिसर में आज सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लंबे समय से लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया। तहसीलदार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
शिविर में विदिशा शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं। तहसीलदार ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में राजस्व, प्रमाण-पत्र, नामांतरण, भूमि विवाद सहित शासन से संबंधित सेवाओं के मामलों को प्राथमिकता से हल किया गया। शिविर के दौरान कई आवेदकों ने समाधान मिलने पर संतोष भी व्यक्त किया।
Author: mpmedia24
Post Views: 33


