विदिशा के त्योंदा रोड पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीजे वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में गुलाबगंज निवासी कंछेदी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंदा ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और डीजे वाहन के बीच सीधी टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद डीजे चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: mpmedia24
Post Views: 45


