Home » देश-विदेश » विदिशा नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

विदिशा नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर विदिशा नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि और , दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सभी मेडिकल को 2 घंटे के लिए बंद रखा गया

छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की घटना को लेकर विदिशा नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने आज गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान नगर केमिस्ट एसोसिएशन के  अध्यक्ष उमेश सिंघल  ने कहा कि,
“छिंदवाड़ा में जो दुखद घटना हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। हमारी मांग है कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए, लेकिन किसी निर्दोष पर कार्रवाई न की जाए। एसोसिएशन उन परिवारों के साथ खड़ी है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है।”

वहीं  नगर के सचिव गौरव जैन  ने कहा कि,
“हम सभी आज उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए हैं। यह अत्यंत दुःखद घटना है और हम सरकार से निवेदन करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इस समय हमारे कई केमिस्ट साथी मानसिक दबाव में हैं, ऐसे में हम सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ हैं।”

एसोसिएशन ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह समय दुःख साझा करने और सतर्कता बढ़ाने का है, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान दवा की वजह से न जाए।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें